Jamshedpur News : उलीडीह में पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने लगायी फां”सी

Updated:
विज्ञापन

उलीडीह थानांतर्गत आदर्श नगर के रवि कुंकल ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

जमशेदपुर : उलीडीह थानांतर्गत आदर्श नगर के रवि कुंकल ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार देर शाम की है. रवि कुंकल पत्नी और तीन बच्चों के साथ उलीडीह में किराये में रह रहा था. किसी बात को लेकर पत्नी से उनका विवाद हो गया था. विवाद के कुछ देर के बाद पत्नी पास के मेडिकल दुकान से दवा लाने के लिए गयी. जब वह वापस अपने घर पर आयी तो देखा कि रवि फंदे से लटका हुआ है. उसके बाद उन्होंने आस पास के लोगों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा. उसके बाद उसे आनन- फानन में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गये. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola