Jamshedpur news. पंडित रघुनाथ मुर्मू महिला समिति ने 42 यूनिट रक्त संग्रह किया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

युवा व बड़े बुजुर्गों की आग्रह पर ही पंडित रघुनाथ मुर्मू महिला समिति ने भी रक्तदान शिविर का आयोजन करने का बीड़ा उठाया

विज्ञापन

Jamshedpur news.

कमारगोड़ा सामुदायिक भवन में रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इसका आयोजन पंडित रघुनाथ मुर्मू महिला समिति की ओर से किया गया. महिला समिति की अध्यक्ष सुमिता मुर्मू ने बताया कि वर्तमान समय में रक्तदान को आदिवासी समाज भी काफी जागरूक हो गया है. समाज के युवा व बड़े बुजुर्ग भी आगे बढ़कर रक्तदान कर रहे हैं. युवा व बड़े बुजुर्गों की आग्रह पर ही पंडित रघुनाथ मुर्मू महिला समिति ने भी रक्तदान शिविर का आयोजन करने का बीड़ा उठाया. आने वाले दिनों में इसे वृहत पैमाने में पूरी तैयारी के साथ आयोजित किया जायेगा. शिविर को सफल बनाने में सचिव शकुंतला, प्रतिभा कुमारी, अजय कुमार, पिंटू कुमार, रविनंदन सिंह, अंकित सुमन, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता समेत अन्य ने सराहनीय योगदान दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola