कई विधानसभा सीटों पर लोजपा पेश करेगी दावेदारी पेश : बीरेंद्र प्रधान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
लोक जनशक्ति पार्टी का मिलन समारोह सोमवार को कुशवाहा भवन साकची आयोजित किया गया. इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली
विज्ञापन
चार अगस्त को एग्रिको से साकची आम बागान तक निकलेगा मार्च
फोटो दुबे जी ,वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
लोक जनशक्ति पार्टी का सोमवार को कुशवाहा भवन साकची में मिलन समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान थे. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोजपा कई विधानसभा क्षेत्रों से अपनी दावेदारी पेश करेगी. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक राय, कोल्हान की प्रभारी सह प्रदेश सचिव प्रीतम कौर, प्रदेश महासचिव बंटी उपाध्याय, सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष रंजीत पांडे, विशेष आमंत्रित सदस्य सौरव विष्णु, बबलू प्रसाद दांगी आदि मौजूद थे. अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम लोजपा के जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने कीरवि चौरसिया समेत कई ने ली पार्टी की सदस्यता
: मौके पर रवि चौरसिया समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण ली. बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 अगस्त को एग्रिको से साकची आम बागान तक रोड मार्च निकाली जायेगी. साकची आम बागान में इस दौरान कई लोग पार्टी की सदस्यता लेंगे. इस मौके पर उमेश तिवारी, अभिषेक राय, बंटी उपाध्याय, प्रीतम कौर, बृज मोहन सिंह, रंजीत पांडेय, अंजू देवी, सौरव सुमन, सुनैना देवी, दीपक कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन