केयू : चार वर्षीय स्नातक में दाखिले के लिए आज से खुलेगा चांसलर पोर्टल

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

कोल्हान विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक कोर्स के लिए चांसलर पोर्टल खुल गया है। छात्र 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक (सत्र 2026-30) और स्नातक वोकेशनल कोर्स (सत्र 2026-29) के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल 20 जुलाई की दोपहर 12 बजे से खुलेगा. इच्छुक छात्र-छात्राएं 26 जुलाई की शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के लिए प्रति विषय 25 रुपये शुल्क निर्धारित की गयी है.

मेरिट लिस्ट 28 को, कक्षाएं 3 अगस्त से विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा. छात्र संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर सूची देख सकेंगे. चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 28 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक संबंधित कॉलेजों में होगा. वहीं, नए सत्र की कक्षाओं का संचालन 3 अगस्त से शुरू होगा.

बॉटनी-जूलॉजी की जगह अब लाइफ साइंस

विश्वविद्यालय ने इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. सभी अभ्यर्थियों के लिए आपार आइडी और एबीसी आइडी अनिवार्य किया गया है. विद्यार्थियों को सलाह दी गयी है कि वे आवेदन से पहले डिजिलॉकर के माध्यम से अपनी आइडी जरूर बना लें. इसके अलावा इस सत्र से बॉटनी और जूलॉजी के स्थान पर लाइफ साइंस विषय उपलब्ध कराया गया है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों को एक से अधिक विषयों में आवेदन करने का विकल्प भी मिला है, ताकि सीटों की कमी के कारण कोई भी छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola