मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला किन्नर समाज, पुलिस ने किन्नरों की लौटाई स्कूटी-पर्स

Updated:
विज्ञापन

बागबेड़ा थाना में किन्नर और पुलिस के बीच हुये विवाद के मामले को लेकर किन्नर समाज रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला. किन्नर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में किन्नरों ने मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर शुक्रवार की रात हुई घटना की पूरी जानकारी दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर :

बागबेड़ा थाना में किन्नर और पुलिस के बीच हुये विवाद के मामले को लेकर किन्नर समाज रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला. किन्नर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में किन्नरों ने मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर शुक्रवार की रात हुई घटना की पूरी जानकारी दी. गंभीर रूप से जख्मी शिल्पी सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसे बेरहमी से पीटा है. पुलिस ने उनकी स्कूटी और उसमें रखा पर्स भी जब्त कर ली. पूरी बात सुनने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने एसएसपी किशोर कौशल को फोन कर मामले को गंभीरता से लेने और उसका निष्पादन करने की बात कही. एसएसपी के आदेश पर किन्नर की स्कूटी और अन्य सामान को बागबेड़ा पुलिस ने लौटा दी. साथ ही दोनों पक्ष ने एक-दूसरे से खेद भी प्रकट किया. इस दौरान किन्नर अमरजीत सिंह के साथ किन्नर शिल्पी सिंह, पोंपा, पीहू देवगम समेत कुछ अन्य किन्नर मौजूद थे.

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात को गलत हरकत करने से रोकने पर बागबेड़ा पुलिस और किन्नर समाज के साथ विवाद बढ़ गया था. विवाद होने के बाद किन्नरों ने बागबेड़ा थाना पहुंच कर हो हंगामा और तोड़-फोड़ भी की थी. जिसमें कुछ पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गये थे. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने किन्नरों की पिटाई कर दी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola