Jamshedpur News : राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में कस्तूरबा, पटमदा की टीम अव्वल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Nov 2024 11:32 PM

विज्ञापन

विजेता टीम जोनल और राष्ट्र स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में भाग लेगी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोड़ाम पटमदा के बांगुड़दा में स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रविवार को बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में शानदार बैंड बजाकर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया. अब इस टीम को रांची में आवासीय प्रशिक्षण मिलेगा. इसके बाद यह टीम जोनल और राष्ट्रीय स्तरीय की बैंड प्रतियोगिता में भाग लेगी. विद्यालय की वार्डेन रजनी मुर्मू व शिक्षिका सारो हांसदा ने कहा कि इस बैंड टीम में 26 छात्राएं शामिल हैं. सभी ने इससे पहले जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त की थी. इसके बाद राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी छात्राओं को बधाई दी. इस 26 सदस्यीय बैंड टीम में पार्वती महतो, आशालता महतो, पिंकी कुंभकार, कल्याणी महतो, ममता महतो, बासंती महतो, वर्षारानी मांझी, बासंती महतो, साधना महतो, रूपाली टुडू, सुभद्रा कर्मकार, परमिला महतो, रुम्पा महतो, कल्पना टुडू, कविता महतो, उषारानी सोरेन, पूजा रानी महतो, पूजा महतो, इपील हांसदा, पल्लवी महतो, रिया महतो, छाया महतो, आशा महतो, बरनाली मांझी, सुकुरमोनी सोरेन व मंगली महतो शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola