Jamshedpur News : कपाली : पार्टी में गया था परिवार, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, पूरा सामान खाक
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : कपाली डांगोडीह में शनिवार की रात टेंपो चालक साहिद हुसैन के बंद पड़े घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी.
विज्ञापन
लोगों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, दमकल नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश
Jamshedpur News :
कपाली डांगोडीह में शनिवार की रात टेंपो चालक साहिद हुसैन के बंद पड़े घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. आग कुछ ही मिनटों में पूरे घर में फैल गयी, जिससे घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया. घटना के समय साहिद हुसैन परिवार के साथ एक शादी की पार्टी में गये थे. लौटने पर नजारा देख परिवार हैरान-परेशान हो गया. स्थानीय लोगों ने बाल्टी, पाइप और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने की सूचना 100 डायल और झारखंड अग्निशमन को दी गयी, लेकिन दमकल मौके पर समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे लोगों में आक्रोश है. घर में गोदरेज, पलंग, बर्तन, कपड़े और नगद रुपये जल गये. बच्चों की कॉपी-किताब भी राख हो गयी. साहिद हुसैन की पत्नी सबाया खातून ने बताया कि करीब पांच से छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है. बेटे सैफ हुसैन ने बताया कि उसे इस माह मैट्रिक की परीक्षा देनी है और सभी कॉपी-किताब जल जाने के कारण उसकी तैयारी प्रभावित होगी. आग पर काबू पाने के बाद परिवार ने जले हुए सामान को बाहर निकाला.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन