Jamshedpur News : कदमा : घरवाले गये थे नेपाल, 15 लाख के गहनों की हो गयी चोरी

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 17 Oct 2025 12:52 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : कदमा उलियान मेन रोड कृष्णा कॉम्प्लेक्स निवासी बबली गोराई के घर से 15 लाख रुपये के गहनों की चोरी हो गयी.

विज्ञापन

नौकरानी पर संदेह, केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur News :

कदमा उलियान मेन रोड कृष्णा कॉम्प्लेक्स निवासी बबली गोराई के घर से 15 लाख रुपये के गहनों की चोरी हो गयी. बबली गोराई परिवार के साथ नेपाल गयी थी. इस संबंध में बबली गोराई ने नौकरानी पर संहेद जाहिर करते हुए कदमा थाना में केस दर्ज करायी है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

दर्ज प्राथमिकी में बबली गोराई ने बतायी कि वह उपरोक्त पते पर किराया में रहती है. जबकि सोनारी मनबोध बस्ती में अपना घर है. वह गत 3 अक्तूबर को नेपाल गयी थी. 11 अक्तूबर को नौकरानी ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ था. अलमारी से सारा गहना चोरी हो गयी. जिसके बाद वह 12 अक्तूबर को वापस लौटी, तो देखा कि सोना का कंगन, सोने का छह बाला और चुड़ा, सोने की दो चेन और कान का टोप्स गायब है. गायब गहनों की कीमत करीब 15 लाख रुपये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola