ज्योति अग्रवाल हत्याकांड का मुख्य शूटर विशाल चाईबासा से गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

जमशेदपुर के बहुचर्चित ज्योति अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य शूटर विशाल को पुलिस ने चाईबासा से गिरफ्तार कर लिया है. वह बुधवार को सरेंडर करने की तैयारी कर रहा था.
जमशेदपुर के सोनारी आस्था हाई टेक निवासी ज्योति अग्रवाल की हत्या का मास्टर माइंट विशाल कुमार को पुलिस ने बुधवार को चाईबासा से गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद किया है.
विशाल के एक साथी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने विशाल के साथ उसके एक साथी को भी हिरासत में लिया है. विशाल बागुनहातु का रहने वाला है. वह पूर्व में सिदगोड़ा थाना में निजी चालक था. उसके बाद वह सीतारामडेरा थाना में निजी चालक का काम कर रहा था.
विशाल ने रवि अग्रवाल से पिस्तौल खरीदने के लिए लिये 3 लाख रुपए
जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार ने ही तीन लाख रुपये पिस्तौल खरीदने के लिए रवि अग्रवाल से लिया था. उसके बाद उसने रोहित कुमार दुबे और पंकज कुमार साहनी को ज्योति की हत्या की योजना में शामिल किया. पूछताछ में विशाल ने स्वीकार किया कि ज्योति अग्रवाल की हत्या में वह शामिल था.
चालक मुकेश मिश्रा ने विशाल को रवि अग्रवाल से मिलवाया
रवि अग्रवाल के पूर्व चालक मुकेश मिश्रा ने उसे रवि अग्रवाल से मिलवाया था. इसके बाद 16 लाख में ज्योति की हत्या का सौदा हुआ था. वारदात को अंजाम देने के बाद वह झारखंड छोड़कर पश्चिम बंगाल भाग गया था. बुधवार को वह कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में था. लेकिन इस बीच चांडिल थाना की पुलिस ने विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
Also Read : जमशेदपुर ज्योति हत्याकांड : ससुर ने दामाद पर ही दर्ज कराया हत्या का केस
ज्योति हत्याकांड में पहले ही 4 लोग जा चुके हैं जेल
पुलिस इस मामले में मृतका के पति व हत्याकांड के साजिशकर्ता रवि अग्रवाल समेत उसके निजी चालक मुकेश मिश्रा के अलावा शूटर रोहित कुमार दूबे और पंकज कुमार साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
29 मार्च को कांदरबेड़ा में हुई थी ज्योति अग्रवाल की हत्या
उल्लेखनीय है कि गत 29 मार्च को चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा में प्लाई कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. ज्योति अग्रवाल अपने दोनों जुड़वां बच्चे और पति रवि अग्रवाल के साथ मिनी पंजाब होटल से खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान वारदात हुई.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




