ePaper

जमशेदपुर ज्योति हत्याकांड : ससुर ने दामाद पर ही दर्ज कराया हत्या का केस

Updated at : 30 Mar 2024 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur jyoti murder case

ज्योति का फाइल फोटो और उसके पिता प्रेम अग्रवाल. प्रभात खबर.

जमशेदपुर में हुई ज्योति हत्याकांड में नया ट्विस्ट आ गय है. ज्योति के पिता ने अपने ही दामाद पर हत्या कराने का आरोप लगाया है. ज्योति के पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक दोनों पक्षों में विवाद होता रहा.

विज्ञापन

जमशेदपुर के सोनारी आस्था हाईटेक सिटी बेस्टन ब्लॉक निवासी ज्योति अग्रवाल उर्फ स्वीटी की हत्या (ज्योति हत्याकांड) के मामले में मृतका के पिता प्रेम अग्रवाल ने चांडिल थाना में दामाद व मृतका के पति रवि अग्रवाल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रेम अग्रवाल ने रवि पर लगाया ज्योति की हत्या कराने का आरोप

प्रेम अग्रवाल ने साजिश के तहत बेटी ज्योति अग्रवाल उर्फ स्वीटी की हत्या कराने का आरोप अपने दामाद रवि अग्रवाल पर लगाया है. मृतका ज्योति अग्रवाल के शव का पोस्टमार्टम के दौरान सिर से एक गोली निकला है. इस मामले में सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो ने एसडीपीओ सुनील रजवार की अगुवाई में एसआइटी बनाया है.

  • सोनारी शव पहुंचने पर आपस में भीड़े दोनों पक्ष, पुलिस व रिश्तेदारों ने किया बीच बचाव
  • चैंबर ऑफ कॉमर्स और मारवाड़ी संगठन ने उपायुक्त व एसएसपी से की मुलाकात
  • सरायकेला एसपी ने चांडिल एसडीपीओ की अगुवाई में पांच सदस्यीय एसआइटी बनायी

रवि अग्रवाल के कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

इसमें सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल एसडीपीओ के अलावा चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार, चांडिल,चौका और कपाली थाना प्रभारी को शामिल किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस रवि अग्रवाल के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाल रही है. इसके अलावा जमशेदपुर के बालीगुमा स्थित मिनी पंजाब होटल में लगे सीसीटीवी कैमरा के अलावा होटल से घटनास्थल के बीच का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

ज्योति हत्याकांड की हर बिंदु पर जांच कर रही पुलिस

पुलिस इस मामले में हर बिंदु पर जांच कर रही है. ज्योति हत्याकांड से मारवाड़ी समाज मर्माहत है. शनिवार को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स और मारवाड़ी समाज के लोगों ने ज्योति हत्याकांड में हमलावर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुलाकात की.

Also Read : जमशेदपुर में कारोबारी की पत्नी की गोली मार कर हत्या, मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी चुनौती, कहा मर्द की तरह अपराधी आए सामने

टकराव की आशंका के बीच पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पुलिस तैनात

इधर, शनिवार की सुबह मायके पक्ष के लोग टीएमएच से शव का पोस्टमार्टम कराने एमजीएम मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हाउस ले गये. दोनों पक्ष के बीच टकराव की आशंका होने पर पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी थी. शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने से पूर्व एमजीएम थाना के प्रभारी समेत पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था.

चांडिल और कपाली के थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों से की पूछताछ

इसके अलावा शव पहुंचने की जानकारी होने पर चांडिल एसडीपीओ सुनील रजवार के अलावा चांडिल थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव और कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. जहां उन्होंने मृतका के मायके पक्ष और पति रवि अग्रवाल से पूछताछ की.

शव ले जाने को लेकर भी ससुराल व मायका पक्ष में हुआ विवाद

शुरुआत में मृतका के मायके पक्ष और ससुराल पक्ष को लेकर इस बात को लेकर विवाद था कि पोस्टमार्टम के बाद शव सोनारी ले जाना है या फिर जुगसलाई स्थित मायका. हालांकि, बाद में समझौता होने पर शव को सोनारी स्थित आस्था हाईटेक सिटी स्थित ससुराल शव ले जाने पर सहमति बनी. इसके बाद परिजन शव लेकर सोनारी स्थित आवास पहुंचे.

Also Read : जमशेदपुर में हत्या व पत्नी पर फायरिंग मामले में आरोपी दारोगा मनोज गुप्ता को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

समाज के लोगों ने विवाद को शांत कराया

आवास में शव पहुंचने पर मायके और ससुरालवालों का रो-रो कर बुरा हाल था. इसी बीच, मायके वालों ने ससुरालवालों पर ज्योति की हत्या का आरोप लगाया. जिसे लेकर विवाद हो गया. मौके पर मौजूद सोनारी थाना की पुलिस व समाज के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया.

भुइयांडीह सुवर्णरेखा बर्निंग घाट में हुआ ज्योति का अंतिम संस्कार

इसके बाद भुइयांडीह सुवर्णरेखा बर्निंग घाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया. पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने दामाद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले की जांच की जा रही है. हमलावर का पता लगाया जा रहा है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola