बल्लेबाजों ने स्कूल ऑफ क्रिकेट की लुटिया डूबोई

Updated:
विज्ञापन

jamshedpur sports news jsca : लोयोला ब्लूज की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज के एक मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट को सात विकेट से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. बैट्समैन के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम को शनिवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला ब्लूज के हाथों सात विकेट से करारी मात मिली. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.5 ओवर में दस विकेट पर 147 रन बनाये. टॉप ऑर्डर के पांच बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे. लोवर ऑर्डर में सौरभ मिश्रा (36) और कप्तान नरेंद्र देव (26) ने संघर्ष दिखाते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्कूल तक पहुंचाया. लोयोला ब्लूज के चेतन कुमार ने 20/3 और शुभम वर्मा ने 28/3 विकेट लिये. जवाब में लोयोला ब्लूज की टीम 29 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया. विशेष दत्ता ने 59 और अक्षत आर्यन मिश्रा ने 41 रन बनाये. चेतन कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola