पायोनियर की टीम जीती, अजय बने मैन ऑफ द मैच

jamshedpur sports news jsca cricket . को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने यंग स्पोर्टिंग को पांच विकेट से मात दी.
जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने यंग स्पोर्टिंग को पांच विकेट से मात दी. यंग स्पोर्टिंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.1 ओवर में दस विकेट पर 151 रन बनाये. दिवाकर व रोशन कुमार ने 24-24 रन बनाये. पायोनियर के लिए अजय सोनू टी 17/3 और रतिराज सिंह ने 41/3 विकेट अपने नाम किये. जवाब में पायोनियर सीसी की टीम 28.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर मैच जीत लिया. अमयंक राज ने 43 और इशांक जग्गी ने नाबाद 24 रन बनाये. रोशन कुमार व राज द्विवेदी ने दो-दो विकेट लिये. अजय सोनू टी प्लेयर ऑफ द मैच बने.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




