नोबल क्रिकेट क्लब ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को छह विकेट से मात दी
jamshedpur sports news jsca. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट को छह विकेट से हराया.
जमशेदपुर. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट को छह विकेट से हराया. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.2 ओवर में दस विकेट पर 141 रन बनाये. सूरज कुमार सिंह ने 51 व अंशु कुमार ने 25 रन बनाये. नोबल की ओर से दुर्गेश व प्रिंस बघेल ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम 30.3 ओवर में चार विकेट पर 142 रन बनाकर मैच जीत लिया. दुर्गेश कुमार 60 रन व अमन सिंह 39 रनों की पारी खेली. अंशु को दो व तपन को एक विकेट मिला. दुर्गेश कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए