जेएसए : स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की टीम फाइनल में

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएसए सुपर डिवीजन लीग के फाइनल में पहुंच गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएसए सुपर डिवीजन लीग के फाइनल में पहुंच गयी है. मंगलवार को टेल्को स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन लीग के सेमीफाइनल में स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की टीम ने शिशु डोमकॉम क्लब को 4-0 से शिकस्त दी. स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की जीत के हीरो कृष्णा बोदरा रहे. उन्होंने ने हैट्रिक गोल किया. कृष्णा ने मैच के दूसरे, 34वें और 60वें मिनट में गोल किया. सौमाई मार्डी ने एक गोल किया. स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की टीम सुपर डिवीजन लीग के फाइनल में पहुंचने के साथ ही प्रीमियर डिवीजन लीग के लिए भी क्वालिफाइ कर गयी है. अगले सीजन से अब स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की टीम प्रीमियर डिवीजन लीग में खेलती हुई दिखेगी. बुधवार को सुपर लीग के दूसरे सेमीफाइनल में आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब और जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब के बीच दोपहर तीन बजे से मुकाबला होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola