टाटा मोटर्स की दलमा टाईगर पर आसान जीत

Updated at : 02 Jul 2024 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा मोटर्स की दलमा टाईगर पर आसान जीत

टाटा मोटर्स की टीम ने सुमंत मुलगावकर स्टेडिय, टेल्को में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में दलमा टाईगर को 2-0 से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा मोटर्स की टीम ने सुमंत मुलगावकर स्टेडिय, टेल्को में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में दलमा टाईगर को 2-0 से हराया. मैच के 13वें मिनट में सूरज सोरेन गोल दागकर टाटा मोटर्स को पहली बढ़त दिलायी. 43वें मिनट में हाजू सोरेन ने गोल करते हुए टाटा मोटर्स को मुकाबले में अजेय बढ़त दिला दी. बुधवार को टेल्को में टाटा स्टील का सामना ठक्कर बप्पा क्लब से होगा. आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब की शानदार जीत गोपाल मैदान में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब को 5-0 से हरा दिया. आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब की जीत के हीरो दिलीप सिंह रहे. उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक गोल किये. दिलीप ने मैच के 52वें, 88वें और 90 3वें मिनट में गोल किया. जितेंद्र मुर्मू (32वें) और जामाराम (55वें) ने भी ग्रीन स्पोर्टिंग के लिए एक-एक गोल किये. सुपर डिवीजन में सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब का सामना स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर से गोपाल मैदान में होगा. यह मैच साढ़े तीन बजे से शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola