जेएसए फुटबॉल लीग का क्वालिफाइंड राउंड नवंबर में
FOOTBALL: जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन की ओर से 2025-26 सीजन में आयोजित होने वाली जेएसए फुटबॉल लीग के क्वालिफाइंग राउंड के मुकाबले नवंबर में होंगे.
जमशेदपुर. जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन की ओर से 2025-26 सीजन में आयोजित होने वाली जेएसए फुटबॉल लीग के क्वालिफाइंग राउंड के मुकाबले नवंबर में होंगे. क्वालिफाइंग राउंड में कुल 26 टीमें शिरकत करेंगी. क्वालिफाइंग राउंड में टीमों को पहले आओ पहले पाओ के आधार इंट्री दी जायेगी. क्वालिफाइंग राउंड में खेलने के लिए टीमें अपनी इंट्री 31 अक्तूबर तक भेज सकती है. क्वालिफाइंग राउंड के लीग के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जेएसए के सदस्य अरुण सिन्हा से प्राप्त कर सकते हैं. फॉर्मों का वितरण 21-23 अक्तूबर तक सुबह दस बजे से लेकर दो बजे तक होगा. क्वालिफाइंग राउंड के बाद जो टीम क्वालिफाइ करेगी, उस टीम को जेएसए लीग के ए डिवीजन में खेलने का मौका मिलेगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए