बाबूलाल सोरेन और जेबीसी ने अपने-अपने मैच जीते

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी की टीम ने रविवार को सुमंत मुलगावकर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए फुटबॉल लीग के एक मैच में दलमा टाइगर को 2-1 से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी की टीम ने रविवार को सुमंत मुलगावकर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए फुटबॉल लीग के एक मैच में दलमा टाइगर को 2-1 से हराया. दलमा टाइगर की टीम ने 48वें मिनट में राजेश मुर्मू की गोल की मदद से बढ़त बनायी. 54वें मिनट में मक्कू हांसदा की गोल की मदद से बाबूलाल की टीम ने मैच में बराबरी हासिल कर ली. निर्धारित समय (90वें मिनट) तक यह मैच बराबरी ��ा रहा. लेकिन इंजरी टाइम (90 2 मिनट) में मानसिंह मुर्मू ने एक उम्दा गोल करते बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी को मैच में अप्रत्याशित जीत दिला दी. वहीं, गोपाल मैदान में खेले गये सुपर डिवीजन लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब (जेबीसी) की टीम ने जंगल टाइगर फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से मात दी. जेबीसी की ओर से राहुल हेंब्रम ने विजयी गोल किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola