jsa A division football league : मोहम्मडन स्पोर्टिंग व हांसदा स्टार की टीम जीती

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग में बुधवार को दो मैच खेले गये.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग में बुधवार को दो मैच खेले गये. आर्मरी मैदान में खेले गये पहले मैच में मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम ने कातिन फुटबॉल क्लब को 3-1 गोल से मात दी. मोहम्मडन स्पोर्टिंग की ओर से शशिकांत, फरहान शाहिदी और जुझार किस्कू ने एक-एक गोल किया. कातिन के लिए बैद्यनाथ सोरेन ने एक गोल किया. वहीं, टिनप्लेट मैदान में खेले गये ए डिवीजन लीग के एक अन्य मैच में हांसदा स्टार की टीम ने आंबेडकर फुटबॉल क्लब को 3-1 से मात दी. हांसदा स्टार की ओर से जोसेफ मुर्मू, शिबू और धानु मुर्मू ने एक-एक गोल किया. आंबेडकर क्लब के लिए एच कुमार पान एक गोल करने में कामयाब रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola