चंपाई के भाजपा में जाने से झामुमो को नहीं पड़ेगा कोई फर्क : रामदास सोरेन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
चंपाई सोरेन के भाजपा में जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि झामुमो जमीन से जुड़ी पार्टी है. चंपाई सोरेन के जाने से झामुमो संगठन को कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
विज्ञापन
जमशेदपुर:
एनएच बालीगुमा में घाटशिला के विधायक सह मंत्री रामदास सोरेन का स्वागत किया गया. पूर्व जिला परिषद पिंटू दत्ता, पार्टी के नेता व बस्तीवासियों ने मंत्री को माला पहनाया. इस दौरान मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि उनके पास अभी काफी कम समय है और जिम्मेवारी बहुत ज्यादा है. इसलिए वे अपने विभागों के कार्यों में तेजी लाकर उन्हें पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे. साथ ही कहा कि जो योजना पूर्व से चल रही है, उसपर भी वे विशेष ध्यान देंगे. उन्होंने कहा कि वे सोमवार को रांची जाकर अपने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, ताकि जो भी योजना रुकी हुई है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जा सके. चंपाई सोरेन के भाजपा में जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि झामुमो जमीन से जुड़ी पार्टी है. चंपाई सोरेन के जाने से झामुमो संगठन को कोई फर्क नहीं पड़ेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन