ePaper

सोशल मीडिया को चुनावी ‘टूल’ के रूप में उपयोग करेगा झामुमो, रांची में एक्सपर्ट के साथ बैठक

Updated at : 09 Nov 2023 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया को चुनावी ‘टूल’ के रूप में उपयोग करेगा झामुमो, रांची में एक्सपर्ट के साथ बैठक

झामुमो लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया का ‘टूल’ के रूप में इस्तेमाल करेगा. पार्टी जन-जन तक पहुंचने और अपने संदेश पहुंचाने के लिए व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक का सहारा लेगी. केंद्रीय नेतृत्व ने सभी जिलों के सोशल मीडिया एक्सपर्ट से विचार-विमर्श किया.

विज्ञापन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) इस बार लोकसभा व विधान सभा चुनाव में सोशल मीडिया का विशेष चुनावी ‘टूल’ के रूप में इस्तेमाल करेगा. पार्टी जन-जन तक पहुंच बढ़ाने और अपने प्रमुख संदेश पहुंचाने के लिए व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक का सहारा ले रही है. बुधवार को झामुमो केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड के सभी जिलों से सोशल मीडिया एक्सपर्ट को रांची बुलाया था. इसमें पूर्वी सिंहभूम से 10 सोशल मीडिया एक्सपर्ट शामिल हुए. बैठक में बताया कि आज के समय में पार्टी के कार्यकर्ता समेत सुदूर गांव-देहात के लोग भी सोशल मीडिया से जुड़े हैं, इसलिए आम लोगों तक सोशल मीडिया के माध्यम से सुगमता से पहुंचा जा सकता है. कार्यकर्ता इस माध्यम से जुड़ें तथा दूसरे को भी जोड़ें.

दो-दो पर्यवेक्षक नियुक्त

झामुमो ने जिला से लेकर पंचायत स्तर तक सदस्यता अभियान तेज कर दिया है. साथ ही जिले के हर प्रखंड के पार्टी के अध्यक्ष व सचिव को पंचायत स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं प्रखंड स्तर पर सदस्यता अभियान व पंचायत समितियों के गठन के लिए जिला के केंद्रीय समिति सदस्य व जिला के वरिष्ठ नेताओं की दो-दो सदस्यीय पर्यवेक्षक दल नियुक्त किया गया है.

Also Read: झामुमो ने BJP के आरोपों का दिया जवाब, कहा- CM की सारी जानकारी पब्लिक डोमेन में, छवि खराब करने की हो रही कोशिश

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola