झामुमो जेना जामुदा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया

Updated:
विज्ञापन

जेना जामुदा पिछले एक महीने से बीमार हैं

विज्ञापन

जमशेदपुर.

परसुडीह क्षेत्र के गदड़ा निवासी झारखंड आंदोलनकारी सह वरिष्ठ झामुमो नेता जेना जामुदा को बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सामाजिक सेवा संघ सह झामुमो नेता राजेश सामंत व मुखिया शिवलाल लोहरा ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. उन्होंने बताया कि जेना जामुदा पिछले एक महीने से बीमार हैं. अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी, तो अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक से मुलाकात कर उनका बेहतर इलाज करने की मांग की है. मौके पर झामुमो नेता राजेश सामंत, मुखिया शिवलाल लोहरा, लक्ष्मण मुंडा, सोनू श्रीवास्तव, छोटे सरदार समेत अन्य शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola