सीनियर नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए झारखंड टीम घोषित

Updated:
विज्ञापन

jamshedpur sports news basketball. गुजरात के भावनगर में 5-12 जनवरी तक 74वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (महिला-पुरुष) का आयोजन किया जायेगा

विज्ञापन

जमशेदपुर. गुजरात के भावनगर में 5-12 जनवरी तक 74वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (महिला-पुरुष) का आयोजन किया जायेगा. इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम (महिला-पुरुष) की घोषणा कर दी गयी है. झारखंड टीम गुरुवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से भावनगर के लिए रवाना होगी. बुधवार को धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर मैदान में चयनित टीम से झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभजन सिंह, सचिव जेपी सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, मुख्तार अंसारी व विधान मरांडी ने मुलाकात की और अपनी-अपनी शुभकामनाएं दी. टीम इस प्रकार है: बालक वर्ग: विमलेश कुमार (कप्तान), आभास पंवार, शोएब खान, सुशांत दीप, आर्यजीत मिश्रा, रवि पांडे, प्रवीण यादव, हिमांशु हटवाल, धीरज कुमार गुप्ता, विश्वजीत सिंह, हर्षित, आकाश, मुख्य कोच आरिफ आफताब, कोच देव ज्योति, मैनेजर आदर्श कुमार. बालिका वर्ग: टिनी लाल, रीत अग्रवाल, प्रीति कुमारी, जिदेन बारला (कप्तान), श्रुति ठाकुरी, निशा कुमारी, आकांक्षा खलको, विभा तामसोय, कल्पना कुमारी, आकृति चौधरी, सिम्मी कुमारी, भावना उपाध्याय, कोच मो जलाल शेख, कोच शांता मिश्रा, मैनेजर हर्ष सिंह.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola