फेडरेशन कप के लिए झारखंड रोलबॉल टीम घोषित

शिलांग में चार व पांच मई को रोलबॉल फेडरेशन कप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गयी है.
जमशेदपुर. शिलांग में चार व पांच मई को रोलबॉल फेडरेशन कप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम का कोच चंदेश्वर साहु को नियुक्त किया गया है. वहीं, राकेश कुमार मैनेजर होंगे. टीम में श्रीकांत साहू, मुकेश कुमार मुखी, करन संधू, दिव्यम मंडल, पीयूष सिंह, सुब्रत गोराई, नीलेश कुमार कुशवाहा, वी लोकेश्वर राव, राहुल कुमार कुशवाहा, दीपांशु सिंह व नरेंद्र कुमार शामिल है. चयनित टीम को झारखंड रोलबॉल संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव व झारखंड रोलबॉल संघ के उपाध्यक्ष सुनीत कुमार ने शुभकामनायें दी. झारखंड टीम दो मई को टाटानगर से शिलांग के लिए रवाना होगी. झारखंड में आठ खिलाड़ी टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर के हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




