बिजली बिल ऑफलाइन जमा करने पर भी नहीं हो रहा क्लीयर, जानें क्या है इसकी वजह
Published by : Sameer Oraon Updated At : 08 Oct 2022 1:08 PM
आज के समय में ज्यादातर उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली बिल जमा कर रहे हैं. लेकिन अभी उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बिल जमा करने के बाद भी बिल जमा नहीं हो रहा है.
जमशेदपुर : आज के समय में ज्यादातर उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली बिल जमा कर रहे हैं. लेकिन अभी उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बिल जमा करने के बाद भी बिल जमा नहीं हो रहा है. ऑनलाइन के बाद अब ऑफलाइन में भी ऐसी समस्याएं आ रही है. बिजली एटीपी मशीन में बिजली बिल जमा करने के बाद बिल जमा नहीं हो रहा है. इसके कारण लोग विभाग के चक्कर लगा रहे हैं.
पहले जिपास कंपनी की एटीपी मशीन थी, मार्च 2022 को इनफिनिटी कंपनी की एटीपी मशीन लगी. इस कंपनी की एटीपी व मुख्यालय में लगे सॉफ्टवेयर में तकनीकी फॉल्ट के कारण समस्या आयी. इसके कारण बिल जमा करने के बाद पैसे जमा नहीं हो रहे है, और बिल पेंडिंग बता रहा है.
बिजली बिल जमा करने के बाद यदि बिजली बिल एडजेस्ट नहीं हुआ है, तो इसकी लिखित शिकायत नजदीक के बिजली कार्यालय में करें. बिजली विभाग की टीम बिल की जांच कर मुख्यालय में सेंट्रल सर्वर से आकड़ों दुरुस्त कर सही बिजली बिल देगा, इसमें एक सप्ताह से दस दिन का वक्त लगेगा. विभाग इस समस्या के निदान में लगा हुआ है.
एटीपी मशीन से बिजली बिल की त्रुटि की समस्या है, बिजली कार्यालय में आवेदन के साथ बिजली बिल भुगतान रसीद जमा करें पर इस समस्या का समाधान हो जायेगा.
श्रवण कुमार, विद्युत जीएम, जमशेदपुर एरिया बोर्ड, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड
एटीपी मशीन से गत जुलाई का 1189 रुपये बिजली बिल जमा किया था, लेकिन अगस्त के बिल में बकाया दिख रहा है, इसकी शिकायत की हूं.
सरोज देवी, भुइयांडीह.
अगस्त का 716 रुपये बिजली बिल एटीपी से जमा करने के बाद सितंबर माह का बिजली बिल अगस्त के बिल में जोड़कर दिख रहा है. इसका रसीद मेरे पास है.
बैकुंठ प्रसाद, बिरसानगर
फरवरी में ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने पर समस्या आती थी. अगस्त का बिल एटीपी मशीन से बिल जमा करने पर सितंबर का बिल एडजेस्ट नहीं हो हुआ.
लक्ष्मण कुमार, सोपोडेरा
अगस्त में 960 रुपये बिजली बिल जमा करने के बाद सितंबर माह के बिजली बिल बकाया दिखा रहा है. निदान के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहा हूं.
डीएन सिंह, छोटा गोविंदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










