Jharkhand Chunav 2024: पूर्व CM अर्जुन मुंडा की पत्नी, पति से अधिक अमीर, चलती हैं 33 लाख की कार से
Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Oct 2024 3:48 PM
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा उनसे ज्यादा अमीर हैं. उनके नाम 1 करोड़ 87 लाख 51 हजार 677 रुपये हैं. वह 33.91 लाख की कार से चलती है.
Jharkhand Chunav 2024, जमशेदपुर : पोटका विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के पास 14. 90 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें 9.01 करोड़ चल और 3.05 करोड़ की अचल संपत्ति है. 2024 में सौंपे गये शपथ पत्र के अनुसार, मीरा मुंडा के पास 48 हजार 884 रुपये नकद है. उनके पास 33.91 लाख की टोयोटा गाड़ी भी है. वहीं, उनके पति अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) के पास 1,32,891 रुपये है. बैंक में मीरा के नाम पर 1 करोड़ 87 लाख 51 हजार 677 रुपये, अर्जुन मुंडा के पास 1 करोड़ 43 लाख 12 हजार 735 रुपये है. उनके पास 2.35 लाख रुपये की मारुति जेन है.
बॉन्ड शेयर में कितना निवेश किया है अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा ने
बॉन्ड शेयर में मीरा मुंडा ने 6.02 करोड़ और अर्जुन मुंडा ने 17 लाख निवेश किया है. गहने के मामले में मीरा मुंडा के पास 13.89 लाख और अर्जुन मुंडा के पास 1.10 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण हैं. मीरा मुंडा ने बैंक से 10.50 लाख, अर्जुन मुंडा ने 4.80 लाख रुपये ऋण ले रखा है. मीरा मुंडा के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है. उन्होंने पीएचडी की हैं. मीरा मुंडा के पास 29 लाख की फॉर्च्यूनर व 33.91 लाख की टोयोटा गाड़ी है.
Also Read: पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, कुछ समय पहले तेज थी नाराजगी की चर्चा
अर्जुन मुंडा के पास है 2.35 लाख मारुति जेन कार
वहीं, अर्जुन मुंडा के पास 2003 मॉडल की मारुति जेन है, जिसकी कीमत 2.35 लाख बतायी गयी है. मीरा ने आवासीय इमारत की कीमत 3.05 करोड़ और अर्जुन मुंडा ने 85 लाख बताया है. शपथ पत्र के अनुसार, पोटका की भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा अपने पति व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से ज्यादा अमीर है.
संपत्ति का ब्योरा
नाम – चल- अचल
मीरा मुंडा- 9.01 करोड़- 3.05 करोड़
अर्जुन मुंडा- 1.99 करोड़- 0.85 करोड़
Also Read: Jharkhand Election: केंद्र पर हमलावर हुआ JMM, कहा- लोकतंत्र के पर्व को कमजोर करने की हो रही कोशिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










