Jsa football: जेएफसी यूथ और ग्राम विकास केंद्र का मैच ड्रॉ
Jfc | Prabhat Khabar Network
जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग में जेएफसी यूथ और ग्राम विकास केंद्र का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। वहीं अरुणा समिति ने यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराया।
जमशेदपुर. टेल्को स्थित सुमंत मूलगावकर स्टेडियम में जेएसए ए डिवीजन लीग के अंतर्गत ग्राम विकास केंद्र और जेएफसी यूथ के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा. इस ड्रॉ के साथ दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा.
आपके शहर में
मैच में जेएफसी यूथ की ओर से राजवीर कपूर ने, जबकि ग्राम विकास केंद्र की तरफ से भीम हांसदा ने गोल दागा. वहीं, बिष्टुपुर के आर्मरी ग्राउंड में खेले गए ए डिवीजन के एक अन्य मैच में अरुणा समिति ने यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 2-1 से मात दी.
अरुणा समिति की जीत में प्रीत सोना और नीरज कुरुआ ने एक-एक गोल का योगदान दिया, जबकि यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की ओर से एकमात्र गोल आशिक मुंडिया ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए