एआइएफएफ के जूनियर लीग में खेलेगी जेएफसी की टीम

Updated at : 28 Apr 2024 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
एआइएफएफ के जूनियर लीग में खेलेगी जेएफसी की टीम

एआइएफएफ की की ओर से 30 अप्रैल से उत्तराखंड के रुद्रपुर में अंडर-15 जूनियर फुटबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा. इसमें जेएफसी की अंडर-15 टीम हिस्सा

विज्ञापन

जमशेदपुर. एआइएफएफ की की ओर से 30 अप्रैल से उत्तराखंड के रुद्रपुर में अंडर-15 जूनियर फुटबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा. इसमें जेएफसी की अंडर-15 टीम हिस्सा लेगी. जेएफसी की टीम, बड़वानी एफसी, केआर लीडर्स एफए, कॉर्बेट एफसी और श्रीनिदी एफसी के साथ ग्रुप जे में है. जमशेदपुर एफसी की टीम 30 अप्रैल को केआर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इसके बाद, 2 मई को जमशेदपुर एफसी श्रीनिदी डेक्कन एफसी से भिड़ेगी. 4 मई को जेएफसी का सामना बड़वानी एफसी से होगा. इसके बाद 6 मई को कॉर्बेट एफसी व जेएफसी की टीम आमने-सामने होगी. प्रत्येक मैच में नई चुनौतियां और अवसर पेश किए जाने के साथ जमशेदपुर एफसी की युवा प्रतिभाएं अपनी क्षमता दिखाने और एआइएफएफ जूनियर लीग में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola