मोहन बगान से मुकाबले के लिए आज कोलकाता जायेगी जेएफसी की टीम

Updated:
विज्ञापन

ISL-JF-MOHAN BAGAN-KOLKATA. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मोहन बगान सुपर जायंट्स के बीच 23 नवंबर को कोलकाता में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मुकाबला खेला जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मोहन बगान सुपर जायंट्स के बीच 23 नवंबर को कोलकाता में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मुकाबला खेला जायेगा. भारतीय फुटबॉल टीम के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले होने के कारण इंडियन सुपर लीग में लगभग 15 दिनों का विराम था. इसके बाद एक बार फिर 22 नवंबर से इंडियन सुपर लीग के मुकाबले शुरू हो रहे हैं. जमशेदपुर की टीम मोहन बगान सुपर जायंट्स से मुकाबले के लिए गुरुवार को कोलकाता के लिए रवाना होगी. इस मैच में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के मुख्य कोच खालिद जमील डगआउट में उपलब्ध नहीं रहेंगे. चार नवंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जेएफसी और चेन्नइयन एफसी के बीच खेले गये मैच में खालिद जमील के उग्र आचरण के लिए उनको रेफरी ने लाल कार्ड दिखाते हुए मैच से बाहर कर दिया था. इसलिए उनको एक मैच के लिए निलंबित भी कर दिया गया था. इस मुकाबले में ऋत्विक दास को शुरुआती ग्यारह में शामिल किया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola