ePaper

सरायकेला के गम्हरिया के सूरज लॉजिस्टिक कंपनी में महिला कामगार की मौत, कर्मियों ने गेट किया जाम

Updated at : 11 Oct 2022 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला के गम्हरिया के सूरज लॉजिस्टिक कंपनी में महिला कामगार की मौत, कर्मियों ने गेट किया जाम

गम्हरिया के कोलाबिरा ओपी अंतर्गत बीरबांस पंचायत के चोड़ा स्थित सूरज लॉजिस्टीक कंपनी में फोरक्लीप वाहन की चपेट में आकर तिरीलडीह काटिनवन टोला निवासी महिला कामगार ललिता हेंब्रम की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने सुबह से कंपनी गेट को जाम कर दिया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News: गम्हरिया के कोलाबिरा ओपी अंतर्गत बीरबांस पंचायत के चोड़ा स्थित सूरज लॉजिस्टीक कंपनी में फोरक्लीप वाहन की चपेट में आकर तिरीलडीह काटिनवन टोला निवासी महिला कामगार ललिता हेंब्रम की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने सुबह से कंपनी गेट को जाम कर 25 लाख रुपये मुआवजा व एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं.

जाम अब भी जारी

समाचार लिखे जाने तक जाम जारी है. कंपनी प्रबंधन की ओर से किसी प्रकार की पहल शुरू नहीं की गयी है. जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम कंपनी के अंदर महिला फोरक्लीप वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे कंपनी प्रबंधन द्वाा इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. लगातार स्थिति बिगड़ते देख उसे रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल शव रिम्स में ही है.

विज्ञापन
Rahul Kumar

लेखक के बारे में

By Rahul Kumar

Senior Journalist having more than 11 years of experience in print and digital journalism.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola