Jamshedpur : करनडीह में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी लघु फिल्म महोत्सव का सिने अवॉर्ड समारोह आज

Updated:
विज्ञापन

करनडीह दिशोम जाहेरथान प्रांगण में पहला अंतरराष्ट्रीय आदिवासी लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन हो रहा है. रविवार को सिने अवॉर्ड समारोह का आयोजन होगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. करनडीह दिशोम जाहेरथान प्रांगण में पहला अंतरराष्ट्रीय आदिवासी लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन हो रहा है. शनिवार को सोनोत सांवता, इपिल तारास, मिरु, रेंगेज, सोहराय, माया नाड़ी व बिन गिरा पेड़ा की स्क्रीनिंग की गयी. इसके साथ ही फिल्मों की स्क्रीनिंग का काम पूरा हो चुका है. रविवार को सिने अवॉर्ड समारोह का आयोजन होगा. इसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर व एक्ट्रेस, बेस्ट निर्देशक समेत अन्य पुरस्कार दिये जायेंगे. यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय आदिवासी लघु फिल्म महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य शंकर हेंब्रम ने दी. उन्होंने बताया कि रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच पुरस्कार वितरण किया जायेगा. इसमें संताली समेत क्षेत्रीय फिल्मों के कलाकार सतरंगी मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola