रात में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, सुबह दुकान खुली तो सामने आया पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद दुकान में बिखरा सामान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित मल्लिक प्लाई सेंटर में चोरों ने 2 लाख रुपये नकद और लैपटॉप चुरा लिया. पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है, जिसमें एक चोर का चेहरा साफ दिख रहा है. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक स्थित मल्लिक प्लाई सेंटर में रविवार की देर रात चोरों ने ताला और कांच का गेट तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद समेत लैपटॉप और कई सामान की चोरी कर ली. चोरी करने आये तीन चोरों में से एक का चेहरा CCTV कैमरे में साफ दिखाई दिया है. तीनों चोर स्कूटी से पहुंचे थे और वारदात के बाद उसी से फरार हो गये.

विज्ञापन

दुकान बंद होने के बाद छत के रास्ते घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, रविवार को दुकान अपने तय समय पर बंद हुई थी. सोमवार को जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे, तो प्रथम तल पर लगे ग्रिल का ताला टूटा मिला. इसके बाद कांच का गेट भी टूटा हुआ था. जांच करने पर पता चला कि चोर छत के रास्ते प्रथम तल पर पहुंचे और ताला व गेट तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए.

इसके बाद चोरों ने गल्ले का ताला तोड़ा और उसमें रखे करीब दो लाख रुपये नकद निकाल लिये. इसके अलावा दुकान से एक लैपटॉप और कई कागजात व अन्य सामान भी चोरी कर लिये गये.

CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी हरकत

घटना की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक सुमित मल्लिक मौके पर पहुंचे और जुगसलाई पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली.

फुटेज में एक युवक दुकान में चोरी करता दिखाई दे रहा है. उसने हाफ हेलमेट पहन रखा था और उसका चेहरा कैमरे में साफ नजर आ रहा है. वहीं उसके दो साथी सड़क पर स्कूटी लेकर उसका इंतजार करते दिखे. चोरी करने के बाद युवक दुकान से बाहर निकला और स्कूटी पर बैठकर दोनों साथियों के साथ फरार हो गया. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola