चावल के गोदाम में घुसा जंगली हाथी, शटर तोड़कर खाया अनाज, कर्मियों में मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

CCTV में दिखा हाथी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय स्थित चावल गोदाम में तड़के एक जंगली हाथी घुस गया. हाथी ने शटर तोड़कर करीब डेढ़ क्विंटल चावल खाया और बर्बाद कर दिया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई.

विज्ञापन

गुड़ाबांदा: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एसएफसी चावल गोदाम में सोमवार तड़के करीब 3 बजे एक जंगली हाथी घुस गया. हाथी के गोदाम में घुसने की जानकारी मिलते ही प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गयी. हाथी के गोदाम में घुसने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी.

विज्ञापन

शटर तोड़कर गोदाम में पहुंचा हाथी

बताया गया कि हाथी ने गोदाम का शटर तोड़ दिया और अंदर रखे चावल तक पहुंच गया. इसके बाद उसने वहां रखे चावल खाये और कुछ चावल बर्बाद भी कर दिये. हाथी ने करीब तीन बोरा यानी लगभग डेढ़ क्विंटल चावल को नुकसान पहुंचाया.

हाथी के गोदाम में होने की जानकारी मिलने के बाद प्रखंड कर्मियों की भीड़ जुट गयी. कर्मचारियों ने शोर मचाकर हाथी को गोदाम से बाहर निकालने का प्रयास किया.

शोर मचाने पर जंगल की ओर भागा हाथी

काफी देर तक प्रयास करने के बाद प्रखंड कर्मी हाथी को वहां से भगाने में सफल रहे. इसके बाद हाथी वहां से निकल गया. घटना के बाद गोदाम के शटर को हुए नुकसान और चावल की बर्बादी की जानकारी सामने आयी. गोदाम में हाथी के घुसने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola