Jamshedpur news: नमाज पढ़ने गया युवक, 15 मिनट बाद लौटा तो खुला मिला घर का ताला...अंदर का नजारा देख उड़े होश

Updated:
विज्ञापन

अपने घर का टूटा ताला दिखाता युवक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के जवाहर नगर में चोरों ने 15 मिनट में एक बंद घर को निशाना बनाया. नमाज पढ़ने गए शख्स के लौटते ही घर से ₹20 हजार नकद, दो मोबाइल और सोने के जेवरात गायब मिले. पुलिस CCTV खंगाल रही है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में रविवार शाम चोरों ने महज 15 मिनट के भीतर एक बंद घर को निशाना बना लिया. चोर घर से 20 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और सोने के जेवरात लेकर फरार हो गये. घटना जवाहर नगर नेचर पार्क के सामने स्थित मीणा कैंपस की है. पीड़ित मोहम्मद रईस ने मानगो थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

दरवाजा खुला मिला, अंदर बिखरा था सामान

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद रईस रविवार शाम करीब 6 बजे घर में ताला लगाकर पास की मस्जिद में नमाज पढ़ने गये थे. करीब 15 मिनट बाद जब वह वापस लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला. यह देखकर वह हैरान रह गये. अंदर जाने पर कमरों का सामान अस्त-व्यस्त था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे.

जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकद, सोने के जेवरात और मोटोरोला व जियो के एक-एक मोबाइल फोन गायब हैं. घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी.

टूटी अलमारी
टूटी अलमारी

परिजन सिवान गये हैं, जेवरात का आकलन बाद में

मोहम्मद रईस ने पुलिस को बताया कि परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बिहार के सिवान गये हुए हैं और वह घर में अकेले रह रहे थे. परिजनों के लौटने के बाद ही चोरी हुए सोने के जेवरात और अन्य सामान की पूरी जानकारी मिल सकेगी.

शिकायत मिलने के बाद मानगो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola