Jamshedpur News : भाजपा के सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने की बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर महानगर अंतर्गत कमलपुर मंडल कार्यालय में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. बैठक मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडल में चल रहे सदस्यता अभियान को और अधिक गति प्रदान करना था.

विज्ञापन

कमलपुर मंडल में हुई विशेष बैठक

Jamshedpur News :

जमशेदपुर महानगर अंतर्गत कमलपुर मंडल कार्यालय में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. बैठक मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडल में चल रहे सदस्यता अभियान को और अधिक गति प्रदान करना था. बैठक में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया, जिसमें अभियान को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई. सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गयी.

पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं : सुधांशु

जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने मौके पर कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आधार है. उन्होंने सभी से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने की अपील की. भाजपा का यह सदस्यता अभियान न केवल नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखता है, बल्कि पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह मंडल सदस्यता प्रवासी प्रभारी अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, जिला मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह, सदस्यता प्रभारी सिंधु महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा सहित मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola