सिदगोड़ा : औचक जांच में बंद मिली पीडीएस दुकान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

डीलर की दुकान बंद मिलने और दुकान में खाद्यान्न के भंडार पंजी और विक्रय पंजी नहीं होना पीडीएस डीलर लाइसेंस के शर्तों के प्रतिकुल हैं.
विज्ञापन
-गोलमुरी की दुकान में भंडार व विक्रय पंजी नहीं थी
-एमओ ने दो डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की
मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर
प्रभारी एमओ सह कार्यपालक दंडाधिकारी सुदिप्त राज ने बुधवार को पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया. सिदगोड़ा में पीडीएस डीलर वीके मिश्रा (लाइसेंस नं 137/85) की दुकान बंद मिली. गोलमुरी में पीडीएस डीलर चंद्रशेखर तिवारी ( लाइसेंस संख्या 169/85) की दुकान खुली थी, लेकिन खाद्यान्न की भंडार और विक्रय पंजी उपलब्ध नहीं थी.दोनों डीलरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रभारी एमओ ने विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी महेंद्र कुमार को रिपोर्ट भेजी है. निरीक्षण में सिदगोड़ा क्षेत्र के पीडीएस डीलर चंद्रमणि तिवारी, पीडीएस डीलर महावीर साव, गोलमुरी के पीडीएस डीलर मनोज साव की दुकानें खुली मिलीं.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










