टेल्को-मनीफीट : कार्यालय अवधि में पीडीएस दुकान बंद रखने पर आठ डीलरों को स्पष्टीकरण मांगा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 9:16 PM
विज्ञापन
विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिन पीडीएस डीलरों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिये हैं
विज्ञापन
जमशेदपुर.
शहरी क्षेत्र में कार्यालय अवधि में राशन दुकान बंद रखने वाले जमशेदपुर अनुभाजन क्षेत्र टेल्को मनीफीट के आठ पीडीएस डीलर स्पष्टीकरण मांगा गया है. विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने आठों पीडीएस डीलर को आगामी तीन दिनों में लिखित जवाब मांगा है. पीडीएस डीलरों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी. गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व सोमवार को प्रभारी एमओ सह कार्यपालक दंडाधिकारी सुदिप्त राज ने टेल्को मनीफीट क्षेत्र में रूटीन औचक निरीक्षण करने पर आठ पीडीएस डीलरों की दुकानें कार्यालय अवधि में बंद मिली थी. इस पर प्रभारी एमओ ने ऐसे पीडीएस डीलरों की लापरवाही के खिलाफ विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी से कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए एक रिपोर्ट दी थी.इन आठ पीडीएस डीलरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है
1. जेसीसी ब्रांच – 8 टेल्को
2. जेसीसी ब्रांच – 14 टेल्को.3. जेसीसी ब्रांच – 4 टेल्को
4. सुजाता देवी – मनीफीट.5. अनिल कुमार अग्रवाल – मनीफीट.
6. सत्यनारायण – मनीफीट.7. रंजीत कुमार रजक – मनीफीट
8. सतीशचंद्र रजक – मनीफीटडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










