Jamshedpur News : सीतारामडेरा : डेढ़ करोड़ धोखाधड़ी के आरोपी सीए की पत्नी गिरफ्तार
Updated at : 13 Sep 2024 10:46 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : डेढ़ करोड़ रुपये धोखाधड़ी के आरोपी बाराद्वारी निवासी चार्टड अकाउंटेंट मुरारीलाल खंडेलवाल की पत्नी अनुराधा खंडेलवाल को सीतारामडेरा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
डेढ़ करोड़ रुपये धोखाधड़ी के आरोपी बाराद्वारी निवासी चार्टड अकाउंटेंट मुरारीलाल खंडेलवाल की पत्नी अनुराधा खंडेलवाल को सीतारामडेरा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. सीतारामडेरा थाना में पूछताछ के बाद शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने अनुराधा खंडेलवाल को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया. मामला 2013 का है. मानगो विजया हेरिटेज निवासी कारोबारी राहुल शर्मा ने सीतारामडेरा थाना में मुरारीलाल खंडेलवाल और उनकी पत्नी अनुराधा खंडेलवाल के खिलाफ डेढ़ करोड़ रुपये धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उक्त मामले में दोनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत है. इस मामले में चार्टेड अकाउंटेंट मुरारीलाल खंडेलवाल फरार हैं. जानकारी के अनुसार राहुल शर्मा के पिता मनोज शर्मा ने मुरारीलाल खंडेलवाल व उनकी पत्नी अनुराधा खंडेलवाल को जमीन व फ्लैट के लिए 1.50 करोड़ रुपये दिये थे, लेकिन उन्हें जमीन व फ्लैट नहीं मिला. जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत कोर्ट में की. कोर्ट के आदेश पर सीतारामडेरा थाना में केस दर्ज किया गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




