jamshedpur news : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में तीन दिनों से जलापूर्ति ठप, लोग परेशान
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
पाइपलाइन से घर-घर जलापूर्ति नहीं होने से 1140 क्वार्टर के लोग परेशान
विज्ञापन
jamshedpur news :
बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है. पाइपलाइन से घर-घर जलापूर्ति नहीं होने से 1140 क्वार्टर के लोग परेशान हैं. पंसस सुनील गुप्ता ने पीएचइडी के एसडीओ महेंद्र बैठा से बातचीत कर पाइपलाइन से पानी आपूर्ति को शुरू करने की मांग की. इस पर एसडीओ बैठा ने बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत जुस्को द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है. इस वजह से पिछले तीन दिनों से नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. मरम्मत का कार्य पूरा होते ही सुबह -शाम दोनों समय नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जायेगी. गौरतलब है कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के निवासी बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना पर निर्भर हैं. जल उपभोक्ता इसके एवज में 100 रुपये मासिक शुल्क जल सहिया के माध्यम से जमा करते हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन