Jamshedpur News : ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने करनडीह में चलाया अभियान, सड़क पर वाहन न खड़ा करने की अपील की

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : टाटा-हाता मेन रोड स्थित करनडीह चौक में रोजाना हो रहे जाम की समस्या को देखते हुए सोमवार को जुगसलाई ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजन कुमार सिंह ने जागरुकता अभियान चलाया.

विज्ञापन

खासमहल एसपी कॉलेज-प्रमथनगर रोड को फिर से चालू करने की मांग

Jamshedpur News :

टाटा-हाता मेन रोड स्थित करनडीह चौक में रोजाना हो रहे जाम की समस्या को देखते हुए सोमवार को जुगसलाई ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजन कुमार सिंह ने जागरुकता अभियान चलाया. उन्होंने अपनी टीम के साथ करनडीह में अभियान चलाकर दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपने दुकानों का सामान बाहर बिखेरकर ना रखें. वहीं वाहन चालकों व राहगीरों को मेन रोड पर वाहनों को खड़ा करने से मना किया, ताकि जाम की समस्या से निजात मिले. इस दौरान जिला कांग्रेस के महासचिव भरत सिंह ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर से मुलाकात कर सुझाव दिया कि पूर्व की तरह खासमहल एसपी कॉलेज के समीप से प्रमथनगर-परसुडीह की ओर जाने वाली सड़क को खोल दिया जाये. इससे करनडीह चौक में पड़ने वाला अतिरिक्त भार कम होगा. जाम से भी मुक्ति मिलेगी. जुगसलाई ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजन कुमार सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों से वरीय पदाधिकारियों को अवगत करायेंगे और रेलवे से भी उक्त विषय पर बात कर समाधान निकालने का प्रयास करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola