Jamshedpur News : साकची में पार्किंग को लेकर टोटो चालक को पीटा, थाना में हुआ समझौता
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : साकची हाई स्कूल के पास गुरुवार की सुबह पार्किंग को लेकर हुये विवाद के बाद युवक ने टोटो चालक भुइयांडीह निवासी सागर कुमार की पिटाई कर दी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
साकची हाई स्कूल के पास गुरुवार की सुबह पार्किंग को लेकर हुये विवाद के बाद युवक ने टोटो चालक भुइयांडीह निवासी सागर कुमार की पिटाई कर दी. जानकारी मिलने के बाद शहर के कई टोटो चालक इकट्ठा हो गये. गुस्साये टोटो चालकों ने हमलावर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलने पर साकची थाना की पुलिस पहुंची. जिसके बाद घायल टोटो चालक सागर कुमार को लेकर साकची थाना पहुंचे. इस दौरान 10 से 12 टोटो चालक वाहन समेत थाना पहुंच गये.टोटो चालक के हाथ में लगी गंभीर चोट
टोटो चालक सागर कुमार के अनुसार वह स्कूली बच्चे को लेकर पहुंचा था. वहां स्कूल की ओर वाहन पार्क किया था. इसी बीच वहां खड़ी एक कार के मालिक पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. गाली देने से मना करने पर उन्होंने पिटाई कर दी. जिससे हाथ में गंभीर चोट लगी है. शिकायत मिलने पर पुलिस कार मालिक को पकड़ कर थाना ले गयी. बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गया. पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर लिया है. किसी ने केस दर्ज नहीं कराया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन