Jamshedpur News : गांव गया था परिवार, घर से तीन लाख के गहनों की हो गयी चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाईं श्यामनगर निवासी अनिल कुमार गुप्ता के घर में सोमवार की रात दरवाजा तोड़कर करीब तीन लाख के गहने व रुपये की चोरी हो गयी.
विज्ञापन
चोरों ने अनिल कुमार गुप्ता के पड़ोसियों का भी दरवाजा बाहर से कर दिया था बंद
Jamshedpur News :
उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाईं श्यामनगर निवासी अनिल कुमार गुप्ता के घर में सोमवार की रात दरवाजा तोड़कर करीब तीन लाख के गहने व रुपये की चोरी हो गयी. अनिल ने सोमवार रात ही परिवार के साथ गांव गये हैं. चोरों ने अनिल कुमार गुप्ता के पड़ोसियों के दरवाजे की कुंडी को बाहर से बंद कर दिया था, ताकि आस पास के लोग चोरी के दौरान घर से बाहर नहीं निकल सके. मंगलवार की सुबह आस पास के लोग जब जगे तो दरवाजा बाहर से बंद पाया. किसी तरह राहगीर के जरिये दरवाजा खोलवाया तब पता चला की अनिल कुमार गुप्ता के घर का गेट खुला और कमरे में सामान बिखरा पड़ा है. चोरों ने अनिल कुमार गुप्ता का दरवाजा तोड़ दिया था. कमरे में रखे ट्रंक (बड़ा बक्शा) का ताला तोड़कर गहना निकाल लिया. जिसके बाद परिजनों व पड़ोसियों ने फोन पर अनिल कुमार गुप्ता को चोरी की जानकारी दी. बक्से में उनके सोने के चेन, कान की बाली, अंगूठी, सोने का झुमका और चांदी के पांच सिक्के थे. चोरी हुए गहनों की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी. जानकारी मिलने पर पश्चिम विधानसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी विकास सिंह पहुंचे. उन्होंने उलीडीह पुलिस को चोरी की जानकारी दी. वही, जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की बात कही. विकास सिंह ने कहा मानगो व उलीडीह क्षेत्र में अपराध बेकाबू हो गया है .क्षेत्र में कई चोरी की घटना घट रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन