ePaper

Jamshedpur News : सूर्यसिंह बेसरा घाटशिला से लड़ेंगे चुनाव, नामांकन के लिए आज खरीदेंगे पर्चा

Updated at : 18 Oct 2024 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : सूर्यसिंह बेसरा घाटशिला से लड़ेंगे चुनाव, नामांकन के लिए आज खरीदेंगे पर्चा

Jamshedpur News : झारखंड नवनिर्माण महासभा-जनमत की ओर से झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सूर्यसिंह बेसरा घाटशिला से चुनाव लड़ेंगे. शुक्रवार को नामांकन के लिए पर्चा खरीदेंगे और 24 अक्टूबर को नामांकन करेंगे.

विज्ञापन

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से माधवेंद्र मेहता चुनावी मैदान में उतरेंगे

Jamshedpur News :

झारखंड नवनिर्माण महासभा-जनमत की ओर से झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सूर्यसिंह बेसरा घाटशिला से चुनाव लड़ेंगे. शुक्रवार को नामांकन के लिए पर्चा खरीदेंगे और 24 अक्टूबर को नामांकन करेंगे. श्री बेसरा ने बताया कि वे पहले दो सीट घाटशिला और पोटका से चुनाव लड़ने वाले थे. लेकिन जनमत गठबंधन ने काफी सोच विचार करने के बाद घाटशिला विस पर ही अंतिम मुहर लगायी. क्योंकि घाटशिला में झारखंड पीपुल्स पार्टी व जनमत गठबंधन की जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता वर्तमान समय में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पसोपेश में है. राज्य की जनता यहां विकल्प तलाश रही है. बीजेपी, कांग्रेस व झामुमो की कथनी व करनी दोनों देख चुके हैं. श्री बेसरा ने बताया कि पूर्वी जमशेदपुर विस से झापीपा के केंद्रीय प्रवक्ता सह कोल्हान प्रभारी माधवेंद्र मेहता चुनावी मैदान पर उतर रहे हैं. पूर्वी जमशेदपुर में उनकी पार्टी की मजबूत जनाधार है. साथ ही आदिवासी-मूलवासी समाज के लोगों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है. जल्द ही जुगसलाई व पोटका सीट के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जायेगी. फिलहाल प्रत्याशियों के नाम पर केवल अंतिम मुहर लगानी बाकी रह गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola