Jamshedpur News : सुवर्णरेखा क्षेत्र : इंजीनियर रवींद्र मुंडा दोबारा चुने गये क्षेत्रीय सचिव
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : झारखंड डिप्लोमा अभियंता संघ, सुवर्णरेखा क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव और कोल्हान के तीनों जनपद सचिव का चुनाव सत्र 2024-2026 सत्र के लिए सर्वसम्मति से रविवार को संपन्न हो गया.
विज्ञापन
झारखंड डिप्लोमा अभियंता संघ, सुवर्णरेखा क्षेत्र
क्षेत्रीय सचिव व कोल्हान के तीनों जनपद सचिव का चुनाव संपन्न
Jamshedpur News :
झारखंड डिप्लोमा अभियंता संघ, सुवर्णरेखा क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव और कोल्हान के तीनों जनपद सचिव का चुनाव सत्र 2024-2026 सत्र के लिए सर्वसम्मति से रविवार को संपन्न हो गया. एनएच-33 पर स्थित सुवर्णरेखा संघ भवन में रविवार को घंटाभर चले चुनावी प्रक्रिया सदस्यों ने सुवर्णरेखा नहर प्रमंडल राजनगर में पदस्थापित जूनियर इंजीनियर रवींद्र मुंडा दोबारा निर्विरोध क्षेत्रीय सचिव चुने गये. जबकि जमशेदपुर के जनपद सचिव के पद पर सुवर्णरेखा नहर प्रमंडल गांगुडीह में पदस्थापित जूनियर इंजीनियर सुधीर कुमार भगत, सरायकेला के जनपद सचिव के पद पर खरकई नहर प्रमंडल के अस्टिटेंट इंजीनियर कुणाल किशोर और चाईबासा के जनपद सचिव के पद पर ग्रामीण विशेष प्रमंडल के अस्टिटेंट इंजीनियर राम भगत निर्विरोध चुने गये. ये तीनों पहली बार चुने गये हैं. निर्वाचन पदाधिकारी (अंकेक्षक) दरोगा प्रसाद मुंडा व तीनों जनपद के पदाधिकारी व पार्षदों की उपस्थिति में चुनावी प्रक्रिया नियम सम्मत हुई. चुनाव में डिप्लोमा अभियंता संघ के केंद्रीय पदाधिकारी इंजीनियर कमलेश सिंह, इंजीनियर सुनील कुमार एवं इंजीनियर दुष्यंत कच्छप शामिल हुए.जनपद सचिव पद पर कौन कहां से हुआ निर्वाचित1.जमशेदपुर जनपद – सुधीर भगत.
2. सरायकेला जनपद – कुणाल किशोर.3.चाईबासा जनपद – राम भगत.
वर्जन…झारखंड डिप्लोमा अभियंता संघ, सुवर्णरेखा क्षेत्र के साथियों व संघ से जुड़े सभी सदस्यों ने एक बार फिर से जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतारने का पूरी ईमानदारी से प्रयास करूंगा.रवींद्र मुंडा, नव निर्वाचित, क्षेत्रीय सचिव, झारखंड डिप्लोमा अभियंता संघ, सुवर्णरेखा क्षेत्र
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन