ePaper

jamshedpur news : चिकित्सा विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक दिखे विद्यार्थी

Updated at : 29 Jan 2026 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

रेडियंट झारखंड 2.0 : पहले दिन उमड़ा युवाओं का सैलाब, करियर की राह दिखा रही प्रदर्शनी

विज्ञापन

रेडियंट झारखंड 2.0 : पहले दिन उमड़ा युवाओं का सैलाब, करियर की राह दिखा रही प्रदर्शनी

jamshedpur news :

बिष्टुपुर स्थित एक होटल में शुक्रवार को तीन दिवसीय मेगा प्रदर्शनी ””रेडियंट झारखंड 2.0”” का भव्य आगाज हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा, सीएसआइआर-एनएलएम के मार्केटिंग हेड गोपाल कृष्ण, विजुअल मिथ्स के चेयरमैन वनीश गुप्ता और प्रोजेक्ट डायरेक्टर किंजल गांधी समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. पहले ही दिन प्रदर्शनी में विद्यार्थियों और युवाओं का उत्साह चरम पर रहा. करीब छह हजार छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर तकनीकी और शैक्षणिक जानकारी प्राप्त की.

आइसीएमआर स्टॉल पर लगी रही कतार

प्रदर्शनी में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना रहा. यहां चिकित्सा विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों की भारी भीड़ देखी गयी. विशेषज्ञों ने छात्रों को भविष्य की संभावनाओं और शोध तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

ज्ञान और नवाचार का संगम

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अशोक झा ने कहा कि यह प्रदर्शनी समाज के हर वर्ग के लिए उपयोगी है. विशेषकर युवाओं के लिए यहां करियर से जुड़े कई विकल्प मौजूद हैं. किसानों के लिए भी कृषि संबंधी स्टॉल काफी ज्ञानवर्द्धक हैं. विजुअल मिथ्स के चेयरमैन वनीश गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य झारखंड की जनता और सरकारी संस्थानों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है. यहां सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा नवीनतम नवाचारों और महत्वपूर्ण उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

31 जनवरी तक निःशुल्क प्रवेश

यह प्रदर्शनी 31 जनवरी तक चलेगी. आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है. प्रदर्शनी का समय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक निर्धारित है. इस सफल आयोजन में लेडीज सर्कल इंडिया का विशेष सहयोग रहा है.

आकर्षण के मुख्य केंद्र :

गुजरात का हस्तशिल्प :

गुजरात हथकरघा एवं हस्तशिल्प के मास्टर कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शन और बिक्री की जा रही है.

कौशल विकास :

युवाओं को उभरते क्षेत्रों, कौशल विकास की पहलों और औद्योगिक दृष्टिकोण से जोड़ने का प्रयास किया गया है.

विकास योजनाएं :

सरकारी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की सीधी जानकारी दी जा रही है.

उद्घाटन में ये रहे मौजूद

समारोह में एडीएलएस सनशाइन स्कूल की प्राचार्य मंजू सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन हाइस्कूल की प्राचार्य सेटेंग केरर्कटा, आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर की वाइस प्रिंसिपल पल्लवी चौधरी, एनआइसी के डिप्टी डायरेक्टर दीपक, सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर उमेश सिंह समेत कई अतिथि उपस्थित थे.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

AKHILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola