jamshedpur news : स्टेट बार काउंसिल चुनाव : वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ला ने झोंकी ताकत, जमशेदपुर बार के वकीलों से मांगा समर्थन
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
जमशेदपुर कोर्ट परिसर में चुनावी सरगर्मी परवान चढ़ी
विज्ञापन
jamshedpur news
:
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही जमशेदपुर कोर्ट परिसर में चुनावी सरगर्मी परवान चढ़ने लगी है. काउंसिल के वर्तमान वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने गुरुवार को रांची से नामांकन पत्र खरीदने के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर जिला बार संघ में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया. जमशेदपुर कोर्ट पहुंचे राजेश शुक्ला ने बार एसोसिएशन के विभिन्न कमरों का भ्रमण किया. उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, वहीं युवा साथियों को स्नेह देते हुए आगामी 12 मार्च को होने वाले चुनाव में अपने पक्ष में मतदान की अपील की. इस दौरान अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, केशव सिंह, अनीश श्रीवास्तव, राजीव रंजन, अरविंद सराय वाला, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार पांडे, रामशंकर दूबे, रामजीत पांडे और सिद्धार्थ शंकर दुबे शामिल थे. इनके अलावा डॉ वीरेंद्र सिंह, संजीत कुमार गुप्ता, जन्मेजय कुमार सिंह, संजय सिंह, राजू सिंह, बबिता जैन, राजकुमार सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने समूह में घूम-घूमकर उनके पक्ष में वोट मांगा. समर्थकों ने कहा कि राजेश शुक्ला का अनुभव और अधिवक्ताओं के हित में उनके द्वारा किये गये कार्य चुनाव में उनकी सबसे बड़ी ताकत है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन