Jamshedpur News : एसएसपी व सिटी एसपी ने बिष्टुपुर में किया फ्लैग मार्च
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : धनतेरस के मद्देनजर बाजाराें में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है. सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की गयी है. मंगलवार की शाम एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शुभाशीष और डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने बिष्टुपुर क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
धनतेरस के मद्देनजर बाजाराें में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है. सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की गयी है. मंगलवार की शाम एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शुभाशीष और डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने बिष्टुपुर क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया. बिष्टुपुर थाना से सभी पैदल मेन रोड से लाइट सिंग्नल तक गये. इसके बाद बिष्टुपुर बाजार का भी मुआयना किया. बाजार से निकलने के बाद राम मंदिर तक गये. इस दौरान बाजार व चौक चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि धनतेरस में बाजार में लोगों की भीड़ रहती है. इसके मद्देनजर फोर्स की तैनाती की गयी है. सादे लिबास में भी महिला व पुरुष बल को तैनात किया गया है. इसके अलावा चौक चौराहों पर भी फोर्स तैनात हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन