जमशेदपुर के वैज्ञानिक डॉ. बिराज को मिला यंग मेटलर्जिस्ट साइंटिस्ट अवार्ड, 40 से अधिक अनुसंधान और विकास कार्यों में दिया है योगदान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Nov 2024 5:00 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News

Jamshedpur News:  सीएसआइआर-एनएमएल जमशेदपुर के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. बिराज कुमार साहू को भारत सरकार ने सम्मानित किया है. इस्पात मंत्रालय ने उन्हें राष्ट्रीय धातुकर्म पुरस्कार-2023 के तहत प्रतिष्ठित "यंग मेटलर्जिस्ट पुरस्कार" प्रदान किया है. यह सम्मान धातुकर्म के क्षेत्र में विशेष रूप से इस्पात विकास, सामग्री प्रसंस्करण, लक्षण वर्णन और धातु कर्म विफलता विश्लेषण में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है.

विज्ञापन

Jamshedpur News:  जमशेदपुर- सीएसआइआर-एनएमएल जमशेदपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बिराज कुमार साहू को भारत सरकार ने पुरस्कार दिया है. उन्हें इस्पात मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय धातुकर्म पुरस्कार-2023 के तहत प्रतिष्ठित “यंग मेटलर्जिस्ट पुरस्कार – 2023” से सम्मानित किया है. केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया. इस मौके पर जेएसडब्ल्यू (JSW) समूह की कंपनियों के अध्यक्ष सज्जन जिंदल, सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश, आइआइटी हैदराबाद के डायरेक्टर प्रोफेसर बीएस मूर्ति समेत कई और लोग मौजूद थे. डॉ. बिराज कुमार साहू को यह पुरस्कार शुक्रवार को बेंगलुरु में आईआईएम-एटीएम 2024 और एनएमए समारोह में प्रदान किया गया.

40 से अधिक अनुसंधान और विकास परियोजनाओं में योगदान

यह सम्मान धातुकर्म के क्षेत्र में विशेष रूप से इस्पात विकास, सामग्री प्रसंस्करण, लक्षण वर्णन और धातु कर्म विफलता विश्लेषण में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है. डॉ. साहू ने अपने करियर में 40 से अधिक अनुसंधान और विकास परियोजनाओं में योगदान दिया है. उनकी ओर से तैयार की गयी तकनीक से स्टील, तेल और गैस, बिजली संयंत्र और विनिर्माण सहित विभिन्न उद्योगों में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रगति के साथ ही उसका सफल कार्यान्वयन हुआ है. उन्होंने विभिन्न अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं के लिए इसरो, एनएमआरएल-डीआरडीओ, आरडीसीआईएस-सेल, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना जैसे प्रतिष्ठित संगठनों के साथ सक्रिय रूप से अपना योगदान दिया है.

डॉ. साहू को रिसर्च के कारण ही 10 भारतीय पेटेंट, 25 से अधिक सहकर्मी-समीक्षित प्रकाशन और “निझावन पुरस्कार-2022 के साथ ही एमएस खान मेमोरियल अवॉर्ड 2023 से नवाजा जा चुका है. स्टील डिजाइन को लेकर उनके अभिनव दृष्टिकोण ने अगली पीढ़ी के बीच एमएन उन्नत उच्च शक्ति वाले स्टील्स के विकास को जन्म दिया है. यह असाधारण ताकत और क्रैश योग्यता प्रदान करता है. इससे वाहन के वजन और उत्सर्जन को कम करते हुए यात्री सुरक्षा में इजाफा होता है.

Also Read: राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन, उपभोक्ता संरक्षण कानून पर होगी बहस, 24 नवंबर को राज्यपाल होंगे शामिल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola