Tata Steel Bonus: बोनस पर आज से बातचीत! कितनी होगी राशि, कर्मचारियों की टिकी निगाहें

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (AI GENERATED)

टाटा स्टील के कर्मचारियों के वार्षिक बोनस को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच आधिकारिक वार्ता मंगलवार से शुरू हो सकती है. कर्मचारी इस बार भी सम्मानजनक बोनस की उम्मीद कर रहे हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील के कर्मचारियों के वार्षिक बोनस को लेकर प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच आधिकारिक वार्ता मंगलवार से शुरू हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक, यूनियन ने पिछले वित्तीय वर्ष के उत्पादन, उत्पादकता और वित्तीय आंकड़ों का अध्ययन पूरा कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आगामी बैठकों में बोनस के फॉर्मूले और राशि के निर्धारण को लेकर चर्चा होगी. पिछले वर्ष कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन का लाभ मिला था. ऐसे में इस बार भी सम्मानजनक बोनस की उम्मीद जतायी जा रही है.

वार्ता शुरू होने की खबर सामने आते ही प्लांट के अंदर और शहर के कर्मचारी वर्ग में बोनस की प्रतिशतता और अधिकतम राशि को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. कर्मचारियों के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता है कि इस बार बोनस कितना हो सकता है.

यूनियन नेतृत्व का कहना है कि उनकी प्राथमिकता कर्मचारियों को उनके परिश्रम का उचित हक दिलाना है. वहीं, प्रबंधन का जोर कंपनी के वित्तीय संतुलन और भविष्य की चुनौतियों पर है.

आने वाले कुछ दिनों में बोनस को लेकर बैठकों का दौर तेज होने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola