Jamshedpur News : जुगसलाई से आजसू के रामचंद्र, ईचागढ़ से हरेलाल होंगे प्रत्याशी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :21 Oct 2024 12:09 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : आजसू पार्टी ने रविवार को प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता ने पहली लिस्ट में आठ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. एनडीए के बीच सीट शेयरिंग के तहत कोल्हान में आजसू के खाते में जुगसलाई, ईचागढ़ और मनोहरपुर विधानसभा सीटें आयी हैं.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
आजसू पार्टी ने रविवार को प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता ने पहली लिस्ट में आठ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. एनडीए के बीच सीट शेयरिंग के तहत कोल्हान में आजसू के खाते में जुगसलाई, ईचागढ़ और मनोहरपुर विधानसभा सीटें आयी हैं. आजसू पार्टी ने जुगसलाई सीट से रामचंद्र सहिस और ईचागढ़ विधानसभा सीट से हरेलाल महतो को प्रत्याशी घोषित किया है. जबकि मनोहरपुर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा फिलहाल नहीं की है. जबकि पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो को सिल्ली, सुनीता चौधरी को रामगढ़, नीरू शांति भगत को लोहरदगा, मांडू से निर्मल महतो (तिवारी महतो ), पाकुड़ से अजहर इस्लाम को प्रत्याशी घोषित किया है. मनोहरपुर और डुमरी से प्रत्याशी की घोषणा जल्द होने की संभावना है. मनोहरपुर विधानसभा सीट आजसू के खाते में आने से आजसू के केंद्रीय सचिव सह विधानसभा प्रभारी बिरसा मुंडा, दिलबर खाखा, जिलाध्यक्ष राम लाल मुंडा और डॉ. रीना गोडसोरा, आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष महतो की पत्नी संतोषी देवी और अखिल झारखंड श्रमिक संघ के कोल्हान प्रभारी सुकराम सांडिल उर्फ राजू सांडिल ने भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




