Jamshedpur news: जुगसलाई में हर साल बाढ़ के कहर से लोग परेशान, स्लुइस गेट बनाने की हुई तेज
ज्ञापन सौंपते हफीजुल अंसारी
जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने के लिए विधायक मंगल कालिंदी ने पहल तेज कर दी है. उन्होंने राज्य के जल संसाधन मंत्री से मिलकर स्लुइस गेट निर्माण की मांग की है.
जमशेदपुर: जुगसलाई क्षेत्र में इस वर्ष आयी भयावह बाढ़ के कारण कई परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. स्थानीय निवासियों की इस पीड़ा को लेकर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने इस आपदा से राहत दिलाने और समस्या का स्थायी समाधान तलाशने के उद्देश्य से पहल तेज कर दी है.
आपके शहर में
हफीजुल अंसारी से की मुलाकात
बाढ़ के पानी से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद विधायक लगातार प्रभावितों के संपर्क में हैं और प्रशासनिक स्तर पर समाधान की दिशा में प्रयास कर रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को विधायक मंगल कालिंदी ने रांची में राज्य के जल संसाधन मंत्री हफीजुल अंसारी से मुलाकात की. उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के हबीब नगर और गरीब नवाज कॉलोनी में हर साल बाढ़ आने से निचले इलाकों के दर्जनों घर जलमग्न हो जाते हैं.
स्लुइस गेट निर्माण की हुई मांग
विधायक ने मांग रखी कि बाढ़ के समय जलस्तर को नियंत्रित करने और पानी के बैकफ्लो को रोकने के लिए नाले में स्लुइस गेट का निर्माण कराया जाना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि स्लुइस गेट बनने से इस क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलेगी.
क्या होता है स्लुइस गेट?
स्लुइस गेट पानी को रोकने और छोड़ने वाला एक दरवाजा होता है. इसे बांध, नहर या नदी में लगाया जाता है. गेट को बंद करने से पानी रुक जाता है और खोलने से पानी बाहर निकलता है. इसका उपयोग पानी की मात्रा और बहाव को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दशमत सोरेन
दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए